SSP Computer Institute
11 दिन , 2घंटे, 55मिनट. ,
16 सेकेंड.

मेरी आंखें तरसती है उनके दर्शन के लिए।
जो जान की परवाह तक ना किया इस वतन के लिए।
आओ चलो उन्हे याद करे जिनके बदोलत ये आज है।,
जिनके कर्जदार आज भी सारा देश गांव समाज है
आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की
हार्दिक शुभकामनाए॥
||विशेष संदेश आपके लिए||
तुम्हें क्या ऐहसास बदनामी के ज़िंदगी जीने वाले ।
ख़ुद को हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई कहने वाले ।
शहीद हो गए कितने सैनिक तुम्हें भारतीय समझकर ।
और तूने देश को ही खोखला कर दिया धर्म, जातिवाद को लेकर।
एक अपना ही देश जहाँ हर धर्म का निवास है।
पर लगता है यही धर्म इस देश का विनाश हैं।
क्योंकि धर्म के नाम पे यहाँ, अपने ही लोग दुश्मन बने हैं।
एक बार भी नहीं सोंचते हैं, उन्हें क्या समझकर सैनिक बॉर्डर पर खड़े हैं।
दिल छली हो जाता हैं जब दुश्मन फुट डालने में कामयाब हो जाते हैं
कितने कमजोर हैं यहाँ के रिश्ते जो बेगाने के कहने पे ख़राब हो जाते हैं।
खुशनशीब हो तुम जो इस देश के निवासी हो।
कलेजा फार निकालूँगा जो सोंचा ऐ देश किसी और देश की दासी हो।
जिन्हें पसंद नहीं ऐ देश वे बेसक यहाँ से जा सकते हैं
लेकिन खबरदार जो यहाँ के एकता को भंग किया, वैसे अपने को गद्दार घोषित करके फाँसी के फंदे से लटका भी सकते है।
सबसे बड़ा गद्दार तो वो हैं इस देश का, जो धर्म के नाम पे वोट मांगते हैं।
बेच के अपनी माँ (भारत माँ) की इज्ज़त, बदले में नोट मांगते हैं।
सबसे बड़ा दुःख तो तब होता हैं, जब मीडिया वाले TRP के लिए डूबते बच्ची को दिखाते हैं।
न जाने खुद की माँ बेटी होती तो क्या करते, जो दूसरे को देखकर इंसानियत भूल जाते हैं।
देश की दुर्गति में नेता का ही नहीं, गांव समाज का भी पूरा हाथ हैं।
प्यार मोहब्बत की कहानियां सुनना और देखना पसंद करते हैं लेकिन रियल में उनके खिलाफ़ हैं।
आधे से ज्यादा यहाँ इश्कियां युवक हैं जिसकी ज़िंदगी वहीँ से शुरू और वहीँ पे समाप्त हैं।
कितने सुनाये आपको इस देश की अजीबोगरीब कहानी।
ब्यर्थ हो गई यहाँ शहीदों की कुर्बानी।
देखके रुके रुकते नहीं मेरे आँखों से पानी।
ऐ इकलौता अपना देश हैं जहाँ वोटो के लिए नेता, शहीदों की निंदा करते हैं।
वो केवल शहीदों को ही नहीं पुरे देश वाशियों को शर्मिंदा करते हैं।
खून खौल उठता हैं जब देखता हूँ ऐसे-ऐसे इंसान को।
हिन्दुस्तान को ऐसे इंसानो की जरूरत नहीं, जरूरत है तो बस क़ब्रस्तान को।
कहने को तो बहुत कुछ हैं यारों पर वक़्त कम हैं।
हम गर्व से कहते है की सिर्फ भारतीये हैं क्या आप में दम हैं।
आप तमाम भारतीय से नम्र निवेदन की अपनी सोच को बदलिये और इस देश की हालात को भी।
अगर अच्छा लगा हो तो share जरूर करे हमारी इस बात को भी।
कर दे जो आप इतना काम तो आने वाले पीढ़ी आपका नाम लेंगें।
रहा जो आपका नेक इरादा तो दुश्मन भी आपके पाव धाम लेंगें।
स्वर्ग सी होगी अपनी ऐ वतन जंहाँ कुदरत भी फिर से आने का नाम लेंगें।
जय हिन्द जय भारत

